छावला थाना पुलिस ने UP के 2 कुख्यात गैंगस्टरों को निर्मल धाम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए गैंगस्टरों के नाम मोहम्मद वसीम उर्फ़ गल्कटा और अल्ताफ उर्फ़ गुलफशा है। ये दोनों यूपी के बिजनौर ज़िले के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से 2 देसी पिस्टल ,2 ज़िंदा कारतूस और चोरी की 2 बाइक बरामद की है।