अनूपपुर: अनूपपुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर अवैध स्पीड ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण, युवक गंभीर रूप से घायल
रेलवे स्टेशन अनूपपुर जाने के लिए बनाई गई नई सीमेंटेड सड़क पर निर्धारित मापदंडों के विपरीत बनाए गए स्पीड ब्रेकर के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अनूपपुर के युवा व्यवसायी और समाजसेवी भीम सेन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीम सेन साहू अपनी दुकान से स्कूटी से घर लौट रहे थे। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है ।