इटावा: न्यायालय ने आर्म एक्ट के मामले में अभियुक्त को 15 दिन कारावास की सजा सुनाई, ₹2000 का अर्थदंड लगाया
Etawah, Etawah | Jun 11, 2026 इकदिल थाने में वर्ष 2005 में आर्म्स एक्ट के मामले में दर्ज किए गए मु. अ. स. 23/2005 से सम्बंधित केस की सुनवाई व इटावा पुलिस की प्रभावी पैरवी और प्रस्तुत साक्षों के आधार पर एसीजेएम-5 कोर्ट के न्यायाधीश ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे अभियुक्त थाना शिकोहाबाद के केवल निवासी जयपाल पुत्र राम सहाय को 15 दिन कारावास की सुनाई सजा साथ ही 2000 रुपये का अर्थ दण्ड लगाया।