शाहबाद: बारिश और तेज हवा से मक्का की फसल आड़ी, अन्य फसलों को भी हुआ नुकसान
Shahbad, Baran | Aug 11, 2026 बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, लेकिन अब किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। किसान महेंद्र यादव, संजय मेहता सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अधिक नमी होने से हवा के चलते मक्का के पौधे टूटकर गिर गए हैं।