खजनी: गोरखपुर-खजनी-गोला मार्ग पर सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे बने जानलेवा, चौड़ीकरण के बाद भी नहीं हटे अवरोध
गोरखपुर-खजनी-गोला बाजार मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद भी कई बिजली के खंभे सड़क के बेहद करीब और बीच में खड़े हैं। जैतपुर से उरुवां तक दर्जनों स्थानों पर यह समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी है।