रविवार 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई। विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता करा कर 03 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए सहमति व्यक्त की।