सीतापुर: सढ़ीला में पत्नी से झगड़ा के बाद नाराज पति ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर उपचार जारी
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के सढीला गांव में रहने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद नाराज होकर पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई इस बात से परेशान होकर पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर डाला गंभीर अवस्था में हालत बिगड़ने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।