बैरसिया: भोपाल में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या की जांच अब आर्थिक लेन-देन, कर्ज और संपत्ति के एंगल पर
Berasia, Bhopal | Jul 12, 2026 भोपाल में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक की हत्या की जांच अब आर्थिक लेन-देन, कर्ज और संपत्ति के एंगल पर केंद्रित हो गई है। जांच में सामने आया है कि हत्या से कुछ दिन पहले मृतका की भाभी के खाते में 6 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। वहीं शकुंतला बारीक पर करीब 18 लाख रुपए का बैंक लोन और अन्य कर्ज होने की जानकारी भी मिली है।