रातू: दलादिली गुड्डू रोड स्थित मोबाइल टावर से उपकरण चोरी, संचार हुआ प्रभावित
Ratu, Ranchi | May 4, 2026 रातू थाना क्षेत्र के दलादिली गुड्डू रोड स्थित एक मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है. पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी निवासी प्रिया रंजन कुमार प्रसाद ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि वह एयरटेल कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं. उनका टावर दलादली से गुड्डू जानेवाले मार्ग में स्थित है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अज्ञात चोरों ने टावर