गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर बारात में आए युवकों ने की आतिशबाजी, वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद मे कविनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर बारातियों की मनमानी का मामला सामने आया है। जहां बारात में शामिल युवाओं ने नेशनल हाईवे पर अपनी कारे खड़ी कर दी। इससे वहां जाम की स्थिति बन गई। वायरल वीडियो में दिखाई देखा जा सकता हैं। कि कुछ युवक कारों के ऊपर आतिशबाजी कर रहे हैं। और कुछ लोग हाथों में भी पटाखे फोड़ रहे हैं।