महाराजगंज: महाराजगंज पावर हाउस पर आक्रोशित उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, अधिकारियों की गैर मौजूदगी से भड़का गुस्सा
27 अप्रैल की सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास कस्बा स्थित पावर हाउस में क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओ ने जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा काटा है। नाराज उपभोक्ताओं ने कार्यालय का घेराव करने पर जिम्मेदार अधिकारी दफ्तरों से नदारत हो गए। विभाग पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए, कहा कि जेई फोन नहीं उठाते हैं।