हरदा: किसानों का 28 अप्रैल को ज़िला मुख्यालय पर घेराव, ट्रैक्टरों के साथ करेंगे प्रदर्शन
Harda, Harda | Apr 13, 2026 किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा होने की तैयारी है। आज 13 अप्रैल शाम 5 बजे कृषि उपज मंडी में आयोजित बैठक में किसान संगठनों ने 28 अप्रैल को ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। आंदोलन के दौरान किसान वहीं डेरा डालकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।