घाघरा: ईचा नवाटोली गांव में आंधी से पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | May 14, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चूंदरी ग्राम के ईचा नवाटोली निवासी राजकेश्वर उरांव ने अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार को हस्तलिखित आवेदन देते हुए आंधी तूफान में हुए क्षति का मुआवजा मांग किया है। राजकेश्वर ने अपने आवेदन में कहा है कि बीते बुधवार की देर रात अंधाधुंध आंधी तूफान के दौरान अर्ध निर्मित घर के ऊपर विशालकाय करंज का पेड़ गिर गया है।