हाथरस: सदर के मुरसान गेट स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में हाजी कॉलोनी की महिलाओं ने किया बवाल, एक महिला ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल
सदर के मुरसान गेट स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पर हाजी कॉलोनी की महिलाओं ने जमकर विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा कर दिया! इसी समय पर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया! जिससे कि दफ्तर में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया! महिलाओं का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ₹50 हजार रुपए पोल लगाने के लिए मांगे हैं !