हाथरस: चंद्रपा के गांव तेहरा में ई-रिक्शा में बैटरी चार्ज कर रहे युवक को लगा विद्युत करंट बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव तेहरा मे आज दिन बुधवार को ई-रिक्शा में बैटरी चार्ज कर रहे युवक राहुल को विद्युत करंट लग गया! जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया! युवक को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया! ग्रामीणों द्वारा तत्काल बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाया गया! डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार जारी है!