हाथरस: गांव नगला इमलिया से जिलाधिकारी कार्यालय जा रही प्रधान पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, प्रधान ने पुलिस से की शिकायत
गांव नगला इमलिया निवासी कुख्यात अपराधी मोना ठाकुर की पत्नी और गांव की प्रधान ने कुछ लोगों पर खुद को जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध मे कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी कार्यालय जाते समय प्रधान पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की है।