वारासिवनी: नेहरू चौक पर संकेतक के अभाव से बड़ी समस्या, कटंगी मार्ग का चिन्ह न होने से वाहन चालक भटक रहे हैं
नगर के नेहरू चौक पर कंटगी रोड की दिशा बताने वाला कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं है, जिससे भारी चौपहिया वाहन गलती से शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। बाहरी वाहन चालक भ्रमित हो जाते हैं, वहीं ओवरलोड वाहनों को अंदर घुसने के बाद मोड़ने में भी दिक्कत होती है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।