बक्सर: बक्सर आईटीआई में जॉब कैंप, 36 कंपनियों के स्टॉल लगे
Buxar, Buxar | Feb 1, 2025 श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार व जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, आई0टी0आई0 परिसर, चरित्रवन, बक्सर में मेगा जाॅब कैंप सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके।