बरेली में गुरुवार को बीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीगंज और इज्जतनगर क्षेत्र में बुलडोजर चला दिया। बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया, जिनमें एक सपा नेता का नाम भी सामने आया है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन के मुताबिक, सीबीगंज के ग्राम रौठा में सपा नेता नरेश यादव करीब 8000 वर्गमीटर क्षेत्र