खजनी: अर्टिगा की टक्कर से गर्भवती पत्नी समेत पति घायल, खजनी में इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे, पत्नी की रीढ़ की हड्डी टूटी
खजनी के बरवल माफी गांव के अवधेश यादव अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी सुमन के साथ बाइक से इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे।उनवल-गोरखपुर मार्ग पर आर.डी.एम. एकेडमी स्कूल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।अवधेश का हाथ टूट गया, वहीं गर्भवती पत्नी सुमन की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।