गुना नगर: महावीरपुरा मे बदमाशों ने दारू के लिए मांगे पैसे ,नहीं देने पर ब्लैड से हमला कर की लूट
गुना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक घटना सामने आई है, जिसमें दो युवकों ने धारदार ब्लेड से हमला करके एक युवक को लूट लिया । घायल युवक को त्वरित चिकित्सा सहायता के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।