गुना नगर: लाल परेड ग्राउंड पर 26 जनवरी के लिए की गई फाइनल रिहर्सल, एसपी कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
गुना में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन को लेकर एसपी और कलेक्टर के निर्देशन में परेड की फाइनल रिहर्सल लाल परेड ग्राउंड गुना में की गई, एसपी और कलेक्टर ने परेड की सलामी ली, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रिहर्सल के दौरान दी, गुना पुलिस प्रशासन की सभी टुकड़िया और एनसीसी कैडेट्स की इकाई भी मौजूद रही