गुना नगर: महावीरपुरा में पांच दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और सामान किया चोरी, जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस
कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी किया है। घटना को 24 जनवरी की सुबह 3:00 बजे के लगभग अंजाम दिया गया।एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा- सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।