गुना नगर: गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व लाल परेड पर की गई पूर्वाभ्यास परेड
गुना । देश में 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रतिवर्ष की भंति, मुख्य समारोह पुलिस लाईन के लाल परेड मैदान में होगा। आज 24 जनवरी 2024 को प्रात: लाल परेड मैदान में गुना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक श्री की उपस्थिति में कार्यक्रम और परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।