नवादा के खखन्दुआ माइंस के ट्रकों से टूटी ग्रामीण सड़कें, 5 जगह जाम; विधायक अनिल सिंह ग्रामीणों संग धरने पर
Hisua, Nawada | Jul 6, 2026 नवादा जिले में खखन्दुआ माइंस से पत्थर ढो रहे ओवरलोड ट्रकों के कारण ग्रामीण सड़कों के जर्जर होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पांच जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसमें हिसुआ के विधायक अनिल सिंह भी शामिल होकर धरने पर बैठ गए। घंटों तक सैकड़ों ट्रक फंसे रहे, बाद में प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया।