बुधवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने गुप्ता ग्राउंड पहुंचकर यहां लगने वाले राम जी बाबा मेले में लगने वाली दुकानों के लिए डाले ले आउट का निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक ने दुकानदारों की समस्याओं को सुना दुकानदारों ने बताया कि वे कई सालों से एक ही जगह पर दुकान लगाते आ रहे हैं लेकिन अब उनकी दुकानों की जगह बदली जा रही है।