सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ क्षेत्र में नाबालिक युवती के साथ मारपीट के मामले में थाने में मुकदमा दर्ज
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के गराडिया गांव में एक नाबालिक युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी एएसआई भारत कुमार ने बताया कि वीरता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया इस मामले में गराडिया के शैलेंद्र उर्फ शैलेश पुत्र जीतमल को मारपीट का मुख्य आरोपी बनाया गया है।