बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जमीन पर बैठीं
उदयपुर रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई। जब भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल भंडारी नाराज होकर जमीन पर बैठ गईं। बताया जा रहा है कि मंच पर जगह नहीं मिलने और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी से भंडारी नाराज हो गईं।