*सोनबरसा में बारात जाने की तैयारी मातम में बदली. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौ**त. दो मासूम घायल
हेडिंग:
सोनबरसा में बारात जाने की तैयारी मातम में बदली. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत. दो मासूम घायल
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | सोनबरसा
सोनबरसा थाना क्षेत्र के परछहिया गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात में शामिल होने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय रेहान आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, परछहिया से अररिया टोला बारात जाने के लिए तीनों सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान परछहिया वार्ड संख्या 11 निवासी मो. नसीम शेख के 16 वर्षीय पुत्र रेहान आलम की मौत हो गई। रेहान दसवीं कक्षा का छात्र था। वहीं रहमत शेख के 13 वर्षीय पुत्र नासिर शेख और शहजाद शेख के 8 वर्षीय पुत्र इन्याद शेख का इलाज जारी है।
शुक्रवार सुबह हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने रेहान के शव को एनएच-22 स्थित परछहिया चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ला लगाकर आवागमन बाधित किया तथा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि इस स्थान पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए गांव के उत्तर और दक्षिण छोर पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर (ठोकर) बनाया जाए। साथ ही फरार वाहन की पहचान, चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई।
सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जिलानी राईन, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद पंजियार, समाजसेवी रेवी चंद्र महतो तथा पूर्णेंदु कुशवाह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा
#Hashtags:
#SitamarhiPrimeNews #Sitamarhi #Sonbarsa #RoadAccident NH22 RehanAlam BiharNews BreakingNews RoadSafety SpeedBreaker HitAndRun JusticeForRehan SitamarhiUpdates LocalNews Bihar
Bajpatti, Sitamarhi | Jul 31, 2026