लखीसराय: जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के ऋषि पहाड़पुर गांव के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत किया गया पोस्टमार्टम।
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र स्थित ऋषि पहाड़पुर गांव के समीप NH 80 पर सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।मृतक की पहचान मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव निवासी विक्की कुमार के रूप मे की गई।