लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा का आम चुनाव शाम 4 बजे तक होगा संपन्न, सदर व सेक्रेटरी पद के लिए 6533 वोटर करेंगे मतदान
11 फरवरी को प्रेस विज्ञप्ति कर इलेक्शन बोर्ड के सदस्य असलमखान ने बताया चुनाव में दो पद के लिए मतदान कराया जा रहा है। सदर पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है अब्दुल रऊफ अंसारी,हाजी सज्जाद खान और सैयद खालिद शाह चुनावी मैदान में हैं। सेक्रेटरी पद के लिए पांच प्रत्याशी इरफान आलम,एहसान खान,शाहिद अहमद बेलू,नेहाल अहमद कुरैशी,तबरेज खान बबलू,चुनाव लड़ रहे हैं।