बांसवाड़ा: राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह कॉलोनी में चोरों का आतंक, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल
राज तालाब थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का बोलबाला है, जिससे आमजन में भय का माहौल व्याप्त है। ताजा मामला शहर की भगत सिंह कॉलोनी का है।जहां बाइक पर सवार होकर आए शातिर चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया।चोरों ने मास्टर चाबी की मदद से मकान का ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता के कारण उनकी यह साजिश विफल हो गई।