रामगंजमण्डी: बीड़ मंडी टोल प्लाजा के पास ऑटो पलटा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रामगंजमंडी के सुकेत क्षेत्र में बीड़ मंडी टोल प्लाजा के पास एक तीन पहिया ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में चालक सहित दो लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक ऑटो के नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुकेत अस्पताल पहुंच