चित्तौड़गढ़: लगातार तीन दिन तक अवकाश पर चलते दुर्ग पर भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक, पाड़नपोल से लक्ष्मणपोल तक जाम में फंसे
विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे. आने जाने वाले वाहनों के लिए कोई भी ट्रैफिक बंदोबस्त नहीं थे ऐसे में पाड़नपोल से लक्ष्मण पोल के बीच कई जगह जाम लग गया. वाहनों की लंबी-लंबकतारे लग गई . यातायात व्यवस्था को चारु रखने के लिए न तो कोई ट्रैफिककर्मी और न ही किला चौकी पुलिस थी. दोनों ओर सैकड़ो वाहन जाम में फस गए.