बिश्रामपुर: नगर परिषद द्वारा सैरात बंदोबस्ती के विरोध में आक्रोशित व्यवसायियों ने किया हंगामा, सभी दुकानें रखीं बंद#janasamasya
विश्रामपुर नगर परिसद द्वारा सैरात बन्दोबस्ती की तसीलि को लेकर बुधवार की दोपहर दो बजे व्यवसायी संघ काफी आक्रोशित दिखे। सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गये। वही जोरदार हंगामा करते हुये इसका पुरजोर विरोध किया। बंद समर्थकों ने सैरात बन्दोबस्ती के विरोध में जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन करते हुये बस स्टैंड यात्रीशेड में धरने पर बैठ गये।