बिश्रामपुर: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के नए मैनेजर का स्वागत, पूर्व मैनेजर को विदाई समारोह में सम्मानित किया गया
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में गुरुवार की शाम पांच बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का संचालन ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राकेश यादव ने किया। समारोह में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक विश्रामपुर के नये शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया। वही पूर्व शाखा प्रबंधक भरत भूषण प्रसाद विदाई दी गयी।