बिश्रामपुर: सैरात बन्दोबस्ती वसूली रोकने को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गढ़वा कृषि उत्पाद बाजार समिति के सचिव को दिया ज्ञापन
विश्रामपुर झारखंड आंदोलनकारी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की शाम चार बजे गढ़वा कृषि उत्पाद बाजार समिति के सचिव से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारी संजय महतो के नेतृत्व में बाजार समिति सचिव को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि विश्रामपुर व रेहला में नगर परिषद द्वारा लागू सैरात बन्दोबस्ती की हो रही वसूली में भारी अनियमितता बरती जा रही है।