चंडी: मध्य विद्यालय कुरथिया में भवन निर्माण को ग्रामीणों ने रोका
Chandi, Nalanda | Apr 30, 2026 चंडी प्रखंड के मध्य विद्यालय कुरथिया में शिक्षा व्यवस्था बदहाल स्थिति में चल रही है। यहां पहली से आठवीं तक की पढ़ाई मात्र दो कमरों में कराई जा रही है। करीब 140 छात्र-छात्राओं के बीच जगह की भारी कमी होने से बच्चों को बरामदे और खुले स्थान पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इस विद्यालय में छह शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण शिक्षण कार्य