बांके बाज़ार: मजदूर परिवार के बेटे ने बिहार पुलिस में चयनित होकर रचा इतिहास, बढ़ाया गांव का मान
बांकेबाजार प्रखंड के सुदूरवर्ती खरार गांव के एक साधारण मजदूर परिवार में जन्मे सुभाष मांझी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बिहार पुलिस में नौकरी हासिल कर पूरे गांव और समाज का नाम रोशन किया है। गांव के लोगों में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि खरार गांव में मांझी समाज के लगभग 60 परिवार निवास करते हैं, लेकिन अब तक किसी भी परिवार का सदस्य सरकार