शिवपुरी नगर: शिवपुरी में तेज आंधी जानलेवा बनी, दूसरी मौत की पुष्टि
शिवपुरी में शनिवार को आई तेज आंधी अब जानलेवा साबित हो रही है।आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इस आंधी से जुड़ी एक और मौत सामने आई है। रन्नौद निवासी गिरजेश चंद्र आचार्य की रविवार रात ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे पोलो ग्राउंड की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया था,