उदवंत नगर: छोटकी सासाराम में तिलक से लौटते समय अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत, घर में मचा कोहराम
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत छोटकी सासाराम गांव स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव निवासी मनोज कुमार अप