थाना परिसर में रुपये लेते थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, रिश्वत लेने के आरोप...
मुरैना जिले में एक बार फिर से खाकी को बदनाम करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक थाना प्रभारी का कथित रूप से रिश्वत लेने एवं रुपए लेनदेन का वीडियो सामने आया है।
पूरा मामला मुरैना जिले के रामपुर कला थाना का है जहां थाने के पीछे सुनसान इलाके में थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी थाने के पीछे एक व्यक्ति से कथित रूप से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं
वायरल वीडियो में रुपये लेते समय थाना प्रभारी सामने वाले व्यक्ति से “कितने रुपये हैं?” पूछते नजर आ रहे हैं। बातचीत में 2 हजार रुपये देने की बात भी कही जा रही है। इसी दौरान थाना प्रभारी द्वारा “छोटू पंडित” को भी 400-500 रुपये दिलाने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं।@morena breaking वीडियो की पुष्टि नहीं करता है 👇 Morena Breaking Namastemorena
Morena, Morena | Sep 12, 2026