पूरनपुर: सावरी आहता में मौलाना तौसीफ मज़हरी की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन
बरेली में मौलाना तौसीफ मज़हरी के साथ ट्रेन में मारपीट कर चलती ट्रेन से फेककर हत्या, बरेली पुलिस पर मामला दवाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मामले में रेल मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता पूरनपुर को मोहल्ला खानकाह में स्थित सावरी आहता गेट पर सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की गई है।