झाझा: एकडारा बेनिबांक के बीच एक्सीडेंट में नलजल योजना का कार्य करवाने वाले मुंशी घायल अवस्था में मिला
Jhajha, Jamui | Mar 12, 2026 एनएच-333 पर एकडारा और बेनिबांक के बीच बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को डायल 112 की पुलिस ने उठाकर इलाज के लिए सीएचसी झाझा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर कुमार राज ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया