गाज़ीपुर: गांव में पत्थरबाजी और अफवाह फैलाने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया: ADG
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में निशा शर्मा कांड के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। देर रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोडिया गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कुछ राजनीतिक दलों और अराजक तत्वों द्वारा भ्रामक खबरें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।