धनौरा: बछरायूं क्षेत्र के गांव जमानाबाद में मंदिर के ताले तोड़कर हुई हजारों की चोरी
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव जमाना बाद निवासी मुकेश,मोहित, सहित ने बताया है कि उनके गांव में बने मंदिर के ताले तोड़कर शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार सुबह करीब 8:00 बजे चोरी की घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है और वीडियो भी वायरल किया है।