खिलचीपुर: गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर, खिलचीपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने किया गुरु पूजन
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने आज बुधवार की दोपहर 12:00 के लगभग गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर खिलचीपुर में ब्रम्हलीन श्री श्री 1008 पागल दास जी महाराज के श्री चरणों में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि नागरिक गण और श्रद्धालु वक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।