गुना नगर: गोविंद गार्डन कॉलोनी में लोगों ने निजी खर्चे से ₹13 लाख में बनाई 400 मीटर सड़क, पेश की जन भागीदारी की मिसाल
गुना नगर पालिका के वार्ड 29 गोविंद गार्डन कॉलोनी के लोगों ने सिस्टम और व्यवस्थाओं के भरोसे बैठने के बजाय जन भागीदारी की मिसाल पेश की है। 21 अप्रैल को स्थानीय लोगों ने कहा, ₹13 लाख लोगों ने निजी एकत्रित किया और वर्षों से खराब पड़ी 400 मीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कर दिया। जिसका 20 अप्रैल को विद्या भारती के प्रांत सचिन शिरोमणि दुबे ने विधिवत शुभारंभ किया।