पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया GMCH के विशेष वार्ड में भर्ती 6 पीड़ित मजदूरों में से 2 की स्थिति बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत जियनगंज और आस-पास के गांवों से आंध्र प्रदेश कमाने गए प्रवासी मजदूरों की मौत और उनके गंभीर रूप से बीमार को GMCH पूर्णिया के विशेष वार्ड में भर्ती कराए गए 6 पीड़ित मजदूरों में से दो की स्थिति बीती रात अचानक और बिगड़ गई. डॉक्टरों की टीम द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.मो. राजीक और श्रवण कुमार को एम्बुलेंस के जरिए भेजा गया