मढ़ौरा: चंदना गांव में महारुद्र यज्ञ के लिए निकाली गई कलश सह शोभा यात्रा
Marhaura, Saran | May 21, 2026 प्रखंड के चंदना गांव में गुरुवार की सुबह सात बजे से महारुद्र यज्ञ के लिए भव्य कलश सह शोभा यात्रा समारोह पुर्वक निकाली गयी इस यात्रा में आयोजक कमिटी के लोगों के नेतृत्व में रथ ,हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ यह कलश यात्रा इसरौली बाजार पर पहुंची जहां ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र गंगा जल भड़ा गया और कलश स्थापना यज्ञ स्थल पर कराई गयी ।